Tuesday, June 2, 2020

अध्यापक का जीवन



आसान नहीं होता है
कांटों को फूल समझ चलना 
पीड़ादायी होता है 
मजबूरी को भूल समझ चलना
आसान नहीं होता है 
गुरुत्व का मतलब सिखलाना 
आसान नहीं होता है 
गिरे मनोबल को उठा पाना 
बड़ा कठिन होता है 
दूसरों को खुद से आगे ले जाना 
अति महान कार्य होता है 
झूठे चरणवंदन पर सच्चा आशीष लुटाना
आसान नहीं होता है 
आत्मपरिहास पर हँस जाना
यदि प्रभुत्व मुझे कहीं दिखता है 
तो वह गुरु के चरणों में 
अगर स्वर्ग है कहीं धरा पर
तो वह गुरु के चरणों में 
                         

1 comment:

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search